किचन में बर्तन धोते दिखे कार्तिक आर्यन, वीडियो शेयर कर लिखा- ये तो हमारे घर का आम नजारा है https://ift.tt/2JaUJTf

बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री लॉक डाउन है और सभी सेलेब्स अपने घर पर परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। कार्तिक आर्यन तो घर पर रहते हुए घरेलू कामों में भी हाथ बंटा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो री-पोस्ट किया, जिसमें वे बर्तन धोते दिखे। इसे पहले उनकी बहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

कार्तिक की बहन ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये मत समझना कि ये क्वैरेंटाइन की वजह से है, ये तो घर पर दिखने वाला सामान्य नजारा है।' जिसके बाद कार्तिक ने भी इसे री-पोस्ट किया और कैप्शन में एक लाइन जोड़ते हुए लिखा, 'कहानी घर-घर की...#Repost @dr.kiki_'

कुकर धोते दिखे कार्तिक

कार्तिक ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वे सिंक के पास खड़े होकर लाल रंग का कुकर साफ करते दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में एक अंग्रेजी गाना बजते हुए सुनाई दे रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार्तिक आर्यन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33H2iKN
https://ift.tt/2JaUJTf
Previous
Next Post »